फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जगन्नाथ हरे-प्राणनाथ हरे... भजन पर झूमे भक्त

जगन्नाथ हरे-प्राणनाथ हरे... भजन पर झूमे भक्त

Mon, 21 Jan 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
जगन्नाथ हरे-प्राणनाथ हरे... भजन पर झूमे भक्त
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

19वीं प्राचीन जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के समापन अवसर पर रविवार को विष्णु विहार स्थित मंदिर में आयोजित भजन संध्या में जगन्नाथ हरे-प्राणनाथ हरे... आदि भजनों पर भक्त जमकर झूमे। इससे पहले मंदिर में विधि विधान से यज्ञ हुआ और आरती के दौरान राधाकृष्ण के मंत्रोच्चार एवं जयघोष से द्रोणनगरी गूंज उठी।
श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति की ओर से आयोजित भजन संध्या में विभिन्न संगठनों समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर पर मत्था टेक आशीर्वाद लिया। भजन संध्या में दिल्ली से पवन गोयल और वृंदावन से आए टीटू रसिक ने भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद विशाल आरती का आयोजन किया गया। मंदिर के मुख्य ट्रस्टी राम कुमार अग्रवाल ने कहा कि 14 जनवरी को विशाल रथयात्रा का आयोजन किया गया था। रथयात्रा केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सवों में से एक है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, मंदिर के ट्रस्टी अजय भटनागर, सुशील मग्गो, अजय गोयल, अवधेश सक्सेना, वीसी गर्ग, संजय भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलाकारों ने कराया प्रदेश की संस्कृति से रूबरू
जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के समापन के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने लोक नृत्य की प्रस्तुति से भक्तों को प्रदेश की संस्कृति से रूबरू कराया। कलाकार लोक परिधानों में नजर आए। इस मौके पर रथयात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग देने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग से व्यक्ति रहता है निरोग
रथयात्रा महोत्सव के समापन के मौके पर मोक्षा योग सेंटर की ओर से महामंत्र पर योग की प्रस्तुति दी गई। सेंटर से आए योग गुरु ने योग से होने वाले फायदों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सक भी कई रोगों में योगासन की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में योग पुरातन से स्वस्थ्य रहने का सूत्र रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed