फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वीनू माकंड ट्रॉफी में 116 रनों से जीता उतराखंड

वीनू माकंड ट्रॉफी में 116 रनों से जीता उतराखंड

Wed, 17 Oct 2018 01:41 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
वीनू माकंड ट्रॉफी में 116 रनों से जीता उतराखंड
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

वीनू माकंड ट्रॉफी में उत्तराखंड ने मेघालय पर आसान जीत दर्ज कर पूरे अंक हासिल किए। उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरव जोशी व समर्थ की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत सात विकेट खोकर 255 रन बनाए। बाद में शानदार गेंदबाजी करते हुए मेघालय की पूरी टीम को 139 रनों पर समेटकर 116 रनों से जीत हासिल कर ली।
भुवनेश्वर के रेलवे स्टेडियम में मंगलवार को उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और आर्य सेठी नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एक विकेट गिरने के बाद कमल और कप्तान अवनीश सुढ़ा ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 63 तक पहुंचाया। अवनीष 34 गेंदों पर 23 और कम 50 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। गौरव जोशी और समर्थ ने शानदार अर्द्धशतक जमाते हुए टीम का स्कोर दो सौ के पार पहुंचा दिया। गौरव ने 101 गेंदों में 82 और समर्थ ने 91 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवरों में विकेटकीपर अखिल सिंह रावत ने तेजतर्रार 16 रन जोड़े। मेघालय के अभिषेक ने तीन और ऋतिक शर्मा, आर्यन व प्रशांत ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

रन बनाने को जूझे मेघालय के बल्लेबाज
बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी उत्तराखंड के क्रिकेटरों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके चलते मेघालय के बल्लेबाज रन बनाने को जूझते रहे। ओपनर ऋतिक शर्मा 113 गेंदों पर 50 रन बनाकर एक छोर पर डटे रहे, लेकिन दूसरे छोर पर कोई बल्लेबाज टिकने का साहस नहीं दिखा पाया। विकेटकीपर अनीष चरक ने 49 गेंदों में 34 रन बनाकर संघर्ष किया। कोई भी अन्य बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच सका और पूरी टीम 44.5 ओवर में 139 रनों पर सिमट गई। उत्तराखंड के सुमित जुयाल, सुमित व हरमन ने दो-दो और जगमोहन नगरकोटी, अवनीश सुढ़ा व गौरव जोशी ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे स्थान पर टीम उत्तराखंड
दो जीत के साथ उत्तराखंड की टीम प्लेट ग्रुप में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं। पहले मुकाबले में टीम को बिहार के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद दो मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए। पिछले दो मुकाबले जीतने के बाद टीम को अंक तालिका में फायदा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed