{"_id":"5bbbbc95867a55283c666044","slug":"51539030165-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएल प्रक्रिया आसान बनाने को लगेंगे छह कंप्यूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएल प्रक्रिया आसान बनाने को लगेंगे छह कंप्यूटर
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए जल्द छह कंप्यूटर लगाए जाएंगे। मौजूदा समय में विभाग के पास आठ कंप्यूटर हैं।
आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि बीते दिनों परिवहन सचिव शैलेश बगोली से 25 कंप्यूटरों की मांग की गई थी। छह कंप्यूटर खरीदने की अनुमति मिल गई है। नए कंप्यूटर लगने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए एक अफसर की तैनाती की जाएगी। लर्निंग और सिम्युलेटर टेस्ट की रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। अगर कोई कर्मचारी गड़बड़ी करते मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शिकायतकर्ता वेबसाइट के जरिये भी शिकायत दर्ज करा सकेगा।