{"_id":"5ba94a5a867a557ec31fb797","slug":"51537821274-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाने अनजाने में हुई गलती के लिए मांगी क्षमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाने अनजाने में हुई गलती के लिए मांगी क्षमा
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने अनजाने में हुई गलती के लिए मांगी क्षमा
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दसलक्षण पर्व के अवसर पर आयोजित तीन लोक महामंडल विधान का सोमवार को समापन हो गया। सुबह विश्व शांति यज्ञ के बाद जैन मंदिर समिति के संरक्षक राजीव जैन ने क्षमावाणी पर्व का महत्व बताया। जिसके बाद लोगों ने जाने अनजाने में हुई गलती के लिए क्षमा मांगी।
माजरा स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में हुए तीन लोक महामंडल विधान के समापन पर जैन समाज के लोगों ने नित्य अभिषेक के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। जिसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दान दाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष दिनेश जैन, मंत्री मुकेश जैन, अनिल जैन, प्रमोद जैन, संतोष जैन, अजय जैन, गोपाल सिंघल, आदिश जैन, प्रीति जैन, मीता जैन, अर्चना जैन, रजनी जैन, अंजली जैन, सारिका जैन, भूषण जैन, पंकज जैन आदि मौजूद रहे।