{"_id":"5b11b1824f1c1ba56e8b5c3a","slug":"51527886210-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 कैडेट्स ने बढ़ाया अफसर बनने की राह पर पहला कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 कैडेट्स ने बढ़ाया अफसर बनने की राह पर पहला कदम
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शुक्रवार को 111वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन हुआ। चेटवुड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) के 40 कैडेट्स को जेएनयू की डिग्री प्रदान की गई। अब ये कैडेट्स आईएमए में एक साल का प्रशिक्षण प्राप्त कर सैन्य अधिकारी बनेंगे।
अकादमी कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने एसीसी के कैडेट्स को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू की डिग्री दी। जिसमें 21 साइंस स्ट्रीम तथा 19 कैडेट्स ह्यूमिनिटी स्ट्रीम के हैं। इससे पहले आईएमए के प्रिंसिपल डॉ. नवीन कुमार ने उपलब्धि रिपोर्ट पेश की। इसके साथ ही उन्होंने सर्वक्षेष्ठ प्रदर्शन वाले कैडेट्स के बारे में भी जानकारी दी। कैडेट से जेंटलमैन कैडेट बने एसीसी के सभी 40 कैडेट्स सालभर आईएमए में ट्रेनिंग लेंगे। इसके बाद पीओपी में उन्हें अलग-अलग यूनिट में भेजा जाएगा। वहीं, कमांडेंट बैनर कारगिल कंपनी को दिया गया।
.....................
इनको मिला मेडल
प्राक्रम सिंह पाटिल - गोल्ड
गोले किरण- सिल्वर
मनीपाल सिंह - ब्रांज मेडल
...................
कमांडेंट्स सिल्वर मेडल
सर्विस सब्जेक्ट्स - कैडेट सीबी थापा
ह्यूमिनिटीज स्ट्रीम - कैडेट मनीपाल सिंह
साइंस स्ट्रीम - कैडेट मनोरंजन कुमार मिश्रा
कमांडेंट बैनर - कारगिल कंपनी
...................
प्रदर्शनी में दिखा कैडेट्स का हुनर
ऐतिहासिक चेटवुड बिल्ंिडग के गलियारे में आर्ट और फोटोग्राफी प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें कैडेट्स की ओर से वाइल्ड लाइफ के साथ ही प्रकृति संबंधी फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का आयोजन आर्ट्स क्लब, फोटोग्राफी एंड वॉइल्ड लाइफ और कंप्यूटर क्लब द्वारा किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन आईएमए कमांडेंट की पत्नी अनीता झा ने किया।