{"_id":"5ae230424f1c1b5d098b6a7f","slug":"51524772930-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकानों के जरिये भी पाएं गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकानों के जरिये भी पाएं गैस कनेक्शन
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन की दुकानों के जरिये भी पाएं गैस कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
उज्ज्वला योजना को सफल बनाने के लिए अब गैस एजेंसियों के अलावा राशन की दुकानों पर भी गैस कनेक्शन के फार्म जमा किए सकते हैं। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को आसानी से मुफ्त गैस कनेक्शन मिल सके, इसके लिए सरकार पुरजोर प्रयास कर रही है। इसी के मद्देनजर राशन की दुकानों पर भी इस योजना के फार्म मुहैया कराए जा रहे हैं।
उज्ज्वला योजना के तहत राशन की दुकानों के जरिये गैस कनेक्शन के फार्म जमा कराए जा सकते हैं, लेकिन यहां से केवल अंत्योदय कार्ड धारकों और बीपीएल कार्डधारकों को ही मुफ्त गैस कनेक्शन मिलेगा। इसके लिए कुछ दिन पहले जिला पूर्ति कार्यालय से समस्त राशन डीलरों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। इस पर अधिकतर डीलरों ने इसमें सहयोग दिया, जिसका नतीजा ये रहा है कि जिले में तीन हजार से अधिक फार्म जिला पूर्ति कार्यालय में जमा हो चुके हैं। जहां से जांच के बाद संबंधित गैस एजेंसी को भेजे जाएंगे, ताकि पात्र गरीबों को गैस कनेक्शन जारी हो सके। योजना के तहत केेंद्र की उज्ज्वला योजना के फार्म गैस एजेंसी और राज्य उज्ज्वला योजना के फार्म राशन डीलर के पास जमा किए जा सकते हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पिछले दिनों शहर से लेकर गांवों तक कैंप लगाकर मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे गए थे, लेकिन इनमें जिनके पास गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने का प्रमाण नहीं मिला उन्हें योजना से वंचित कर दिया गया। इसी को देखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है कि प्रमाण-पत्र बनवाकर लाएं और संबंधित गैस एजेंसी से मुफ्त में गैस कनेक्शन पाएं।
विज्ञापन
----
कोट
सभी डीलरों को फार्म मुहैया कराए गए हैं। सरकार का उद्देश्य हर पात्र गरीब को उज्ज्वला योजना का लाभ देना है। इसके लिए विभागीय स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- विपिन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी