फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैरसैंण महापंचायत में बनेगी आंदोलन की रणनीति

गैरसैंण महापंचायत में बनेगी आंदोलन की रणनीति

Fri, 09 Mar 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
गैरसैंण महापंचायत में बनेगी आंदोलन की रणनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गैरसैंण राजधानी आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति अब गैरसैंण में होने वाली महापंचायत में बनेगी। आगामी 10 मार्च को होने वाली महापंचायत में राज्य के अलग-अलग हिस्सों के अलावा बड़ी संख्या में प्रवासियों के भी शामिल होने की संभावना है। साथ ही गैरसैंण आंदोलन आगे बढ़ाने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन भी किया जाएगा।
गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन तेज होता जा रहा है। हालांकि, अभी तक यह आंदोलन अलग-अलग स्थानों पर बिखरा हुआ है। इसको समेटकर एकजुटता के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाने और एक विचारधारा को आगे लाकर आंदोलन को गति देने के लिए गैरसैंण में 10 मार्च को महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से जनप्रतिनिधियों, आंदोलनकारियों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों और प्रवासियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। महापंचायत में आंदोलन की भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

साथ ही राज्य स्तरीय समिति का गठन भी किया जाएगा। स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह राणा, संयोजक गंभीर सिंह नेगी, देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि महापंचायत की तैयारियां जारी हैं। बड़ी संख्या लोगों के महापंचायत और 11 मार्च को जन आक्रोश रैली में शामिल होने की संभावना है। रुद्रप्रयाग समिति अध्यक्ष मोहित डिमरी और आंदोलनकारी प्रदीप सती ने कहा कि महापंचायत में कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। आंदोलन को कुछ क्षेत्रों के बजाय पूरे प्रदेश में फैलाने को लेकर विशेष रणनीति बनेगी। प्रदेश के हर हिस्से से युवाओं और महिलाओं को आंदोलन से जोड़ने के विशेष प्रयास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed