{"_id":"5aa19f3a4f1c1b9a758b467b","slug":"51520541498-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य पर महिलाओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य पर महिलाओं का सम्मान
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्कृष्ट कार्य पर महिलाओं का सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हैस्को एवं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बांदल घाटी के ताछिला गांव में आयोजित समारोह में बागवानी, बकरी पालन एवं डेयरी उद्योग में बेहतर कार्य पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण एवं अपनी आय बढ़ाने के प्रति जागरूक किया गया।
ताछिला गांव में आयोजित कार्यक्रम में बकरी पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर रीता देवी, डेयरी उद्योग में बेहतर कार्य के लिए सरोजनी देवी एवं बागवानी के क्षेत्र में कार्य के लिए लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया गया। मदन कैंतूरा ने महिलाओं को सम्मिानत किया। महिलाओं को बताया गया मौन पालन, बकरी पालन एवं डेयरी के जरिये वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकती हैं। हैस्को एवं अमर उजाला फाउंडेशन की स्वयं सहायता महिला समूहों को बताया गया कि हर महीने बैठक कर कार्य के लिए अपनी कार्य योजना तैयार करें। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। महिलाओं को बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं एवं कभी भी कच्ची लकड़ी को न कांटे।
हैस्को एवं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ताछिला गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, महिला स्वयं सहायता समूह, खेती संबंधित कार्य, संसाधनों पर आधारित शिक्षा, मौन पालन आदि कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में वन पंचायत सरपंच मुन्नी देवी, जायका परियोजना से बीना बधानी, राजेश कश्यप, हिमोत्थान सोसायटी से ऊषा चौहान, सपना पंवार, पशुपालन विभाग से अर्चना मिश्रा, हैस्को से वर्षा कुमारी आदि मौजूद रही। कार्यक्रम में मालती सेमवाल, पूर्व सरपंच चतर सिंह, जय सिंह, रमेश सिंह, गंभीर सिंह आदि ने सहयोग किया।