फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चिता पर रखने के बाद जताई हत्या की आशंका

चिता पर रखने के बाद जताई हत्या की आशंका

Mon, 08 Jan 2018 01:45 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
चिता पर रखने के बाद जताई हत्या की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

बड़वा थाना सहसपुर निवासी कुलदीप सिंह (18) की मौत के मामले में सोमवार को परिजनों ने शव चिता पर रखने के बाद हंगामा कर दिया। परिजन शव के गले पर कटे का निशान देखकर हत्या की आशंका जताते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ गए। हालांकि मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने लोगों को समझाबुझाकर अंतिम संस्कार कराया।

बड़वा थाना सहसपुर निवासी कुलदीप सिंह (18) पुत्र सुरेंद्र सिंह की बीती पांच जनवरी को घनसाली में मौत हो गई थी। वह जेसीबी ऑपरेटर था। राजस्व पुलिस ने परिजनों को मौत का कारण डूबना बताया गया था। परिजन सोमवार को कुलदीप का शव लेकर बाड़वाला पुल के पास यमुना नदी के किनारे अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। शव चिता पर रखा जा चुका था। इस बीच किसी ने शव के गले पर कटे का निशान देखकर हत्या की आशंका जाहिर कर दी। इस पर कई अन्य लोगों ने भी सहमति जताई। इसके बाद परिजन दोबारा पोस्टमार्टम कराने की बात पर अड़ गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने टिहरी एसपी और सीएमओ से बात की। इसके अलावा पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से भी बात की। डॉक्टर ने बताया कि गले में चीरा पोस्टमार्टम प्रक्रिया का हिस्सा है। इसके बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार को राजी हुए। विधायक ने कहा कि पोस्टमार्टम टिहरी राजस्व पुलिस ने कराया था। घटना की जांच भी राजस्व पुलिस स्तर से ही हो रही है। यदि परिजन सिविल पुलिस से जांच कराना चाहेंगे तो मामला ट्रांसफर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed