{"_id":"5a3a9cb14f1c1bbd208b7c38","slug":"51513790641-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का आरोपी वकील गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का आरोपी वकील गिरफ्तार, जेल भेजा
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर के एक मोहल्ले में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी वकील मुकेश कपटियाल को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पौड़ी जिला एवं सत्र न्यायालय मेें पेशी के बाद आरोपी को दो जनवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में पौड़ी जेल भेज दिया गया है। वकील की गिरफ्तारी का बार एसोसिएशन ने पुरजोर विरोध किया है। एसोसिएशन ने बिना नोटिस और जांच के वकील की गिरफ्तारी को एक साजिश करार देते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाए हैं।
प्रभारी कोतवाल खजान सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार शाम वकील मुकेश कपटियाल के खिलाफ एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की तहरीर उसके पिता की ओर से दी गई थी। मामले में बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उधर, वकील की गिरफ्तारी से भड़के बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे पुलिस के साथ मिलकर बड़ी साजिश करार दिया है। कहा कि बिना नोटिस और जांच के एक वकील को गिरफ्तार करना गंभीर मामला है। वह लगातार वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस की लचर कार्यप्रणाली की खिलाफत कर रहे थे, जिससे उनकी गिरफ्तारी के लिए बड़ी साजिश रची गई।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत की अध्यक्षता में हुई आपात बैठक में इस मामले में आनन-फानन में की गई गिरफ्तारी को राजनीतिक दबाव का परिणाम बताया गया। कहा गया कि वकील को इस मामले में एक बड़ी साजिश के तहत फंसाया गया है। एफआईआर दर्ज होते ही बिना जांच के बुधवार तड़के वकील को बहाने से कोतवाली बुलाया गया और वहीं पर गिरफ्तार कर पौड़ी भेज दिया गया। पुलिस ने न तो उनके परिवारवालों को सूचना दी, न ही बार एसोसिएशन को विश्वास में लिया गया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी, एलसी सेमवाल, अखिलेश घिल्डियाल, पंकज भट्ट, ध्यान सिंह नेगी, धर्मदीप अग्रवाल, अरविंद वर्मा, अरविंद चौधरी, अनूप खंतवाल, अनुज भट्ट, किशन सिंह पंवार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।