{"_id":"595d296d4f1c1b50148b46fd","slug":"51499277677-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध दवा फैक्ट्री पर कार्रवाई के नाम पर रस्म अदायगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध दवा फैक्ट्री पर कार्रवाई के नाम पर रस्म अदायगी
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर।
राजस्थान में नकली दवाओं का जखीरा मिलने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में पकड़ी गई दवा फैक्ट्री के मामले में विभाग ने कार्रवाई के नाम केवल रस्म अदायगी की है। विभाग की ओर से मुख्य आरोपी को बचाकर मकान मालिक एवं ट्रांसपोर्टर के खिलाफ मामूली धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।
मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र के मक्खनपुर गांव में एक मकान में अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री को राजस्थान की जयपुर एवं स्थानीय टीम ने संयुक्त रूप से पकड़ा था। टीम की ओर से दोपहर से लेकर रात एक बजे तक जांच पड़ताल की गई , लेकिन इस जांच पड़ताल के बाद भी ड्रग विभाग की टीम ने नकली दवा कारोबारियों पर नकेल कसने के बजाए केवल खानापूर्ति ही की। विभाग की ओर से मकान मालिक मक्खनपुर निवासी ईशा एवं ट्रांसपोर्टर बदवार हिसार (हरियाणा) निवासी मंजीत के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कराया गया है। मकान मालिक एवं ट्रांसपोर्टर की ओर से मुख्य आरोपी व अवैध फैक्ट्री संचालक के बारे में पूरी जानकारी देने के बावजूद विभाग ने मुख्य आरोपी का नाम तहरीर तक में भी नहीं दिया है।