{"_id":"594bee8c4f1c1ba2248b45dc","slug":"51498148492-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैट पर्वत पर पानी पहुंचाने के लिए आंदोलनरत नौ ट यिाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैट पर्वत पर पानी पहुंचाने के लिए आंदोलनरत नौ ट यिाल
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। दस हजार फीट की ऊंची चोटी खैट पर्वत पर स्थित मां दुर्गा के मंदिर में पानी पहुंचाने और अन्य मांगों के लिए मंदिर निर्माण एवं जन जागरण समिति के संस्थापक एवं संयोजक प्रेमदत्त नौटियाल का आमरण अनशन जारी है। उन्होंने जल्द पानी पहुंचाने की कवायद पूरी न होने पर प्राण त्यागने की धमकी दी है। वह 27 मई से आंदोलनरत हैं।
नौटियाल 34 वर्ष से खैट पर्वत पर पानी पहुंचाने, थात से खैट, चौंड भटवाड़ा से खैट तक रास्ता निर्माण, खैट को पर्यटन एवं तीर्थाटन के रूप में विकसित करने की मांग को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही थी, जिसके चलते नौटियाल ने 27 मई से खैट पर्वत पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। प्रशासन की टीम दो बार आंदोलनकारी से वार्ता कर चुकी है लेकिन कोई हल नहीं निकला। नौटियाल ने चेतावनी दी कि पानी पहुंचाने को जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह माता दुर्गा के दरबार में प्राण त्याग देंगे। इनके समर्थन में समिति के उपाध्यक्ष हंसराज पेटवाल, धन सिंह नेगी, भूपेंद्र रौतेला, विनोद पैन्यूली, यशपाल कंडारी, केड़ी पुनेठा, जोत सिंह पंवार, कन्हैया लाल बड़ोनी, कमल पंवार, भजन सिंह आदि मौजूद थे।