{"_id":"59456d974f1c1b25468b45aa","slug":"51497722263-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्\nध हालात में रिवाल्वर से चली गोली, बच्ची घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग् ध हालात में रिवाल्वर से चली गोली, बच्ची घायल
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्रॉपर्टी डीलर के घर में संदिग्ध हालात में रिवाल्वर से चली गोली से आठवीं में पढ़ने वाले उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजनों ने खून से लथपथ किशोरी को सिडकुल स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का कहना है बेटी रिवाल्वर से खेल रही थी। उसी दौरान गोली चल गई। हालांकि, पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।
रानीपुर क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कालोनी की गली नंबर चार में प्रॉपर्टी डीलर गुड्डू चौधरी रहते हैं। शुक्रवार रात वह घर से किसी काम से बाहर गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात उनकी 13 साल की बेटी हन्नी को घर में ही संदिग्ध हालात में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे और खून से लथपथ किशोरी को लेकर सिडकुल स्थित मेट्रो अस्पताल पहुंचे। रात करीब 11 बजे डाक्टरों ने भर्ती कर किशोरी का आपरेशन किया।
परिजनों का कहना है कि लाइसेंसी रिवाल्वर मेज पर रखी थी। रात को बेटी कमरे में गई और उससे खेलने लग गई। इसी बीच उससे ट्रिगर दब गया और गोली उसके पेट में जा घुसी। सूचना पर एसओ सिडकुल कमल मोहन भंडारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। कोतवाली रानीपुर के एसएसआई मनोहर भंडारी ने बताया कि खेलते हुए गोली लगने की बात सामने आई है। ऑपरेशन से गोली निकाल ली है। फिलहाल किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। होश में आने के बाद उससे बातचीत की जाएगी। रिवाल्वर को कब्जे में लेने की तैयारी की जा रही है।