{"_id":"584721eb4f1c1b65764481d8","slug":"454-cadet-will-pass-out-from-ima","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए से पास आउट होंगे 454 जेंटलमैन कैडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए से पास आउट होंगे 454 जेंटलमैन कैडेट्स
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 07 Dec 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड
- फोटो : file photo
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड से इस बार 454 जेंटलमैन कैडेट्स पासआउट होंगे। मंगलवार को हुई डिप्टी कमांडेंट परेड में इन जांबाजों ने रिहर्सल कर अपनी तैयारियां पुख्ता की।
विज्ञापन
मंगलवार को आईएमए में डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल मंदीप सिंह ने परेड की सलामी ली। 454 जेंटलमैन कैडेट्स ने दस दिसंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड की तैयारियां पुख्ता कीं। पासिंग आउट परेड से पहले डिप्टी कमांडेंट परेड और कमांडेंट परेड बतौर रिहर्सल आयोजित की जाती हैं। मंगलवार को परेड के रिव्यू ऑफिसर डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल मन्दीप सिंह ने कैडेट्स को संबोधित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आईएमए देश की सेना के लिए ‘मेकिंग मैन आउट ऑफ ब्वॉयज’ संस्थान है। एक युवा अधिकारी के तौर पर वह अपने फैसले के लिए जिम्मेदार होते हैं और यह पल देश, समाज व उनके परिवार के लिए इज्जत बढ़ाने वाले हैं। परेड में 401 भारतीय और 53 विदेशी कैडेट्स शामिल हुए। परेड में भारी संख्या में विभिन्न स्कूलों के छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन