{"_id":"5be9e4f1bdec22694b42c10c","slug":"41542055153-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी शताब्दी अस्पताल में गर्भवती महिलाएं कराए इलाज व प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी शताब्दी अस्पताल में गर्भवती महिलाएं कराए इलाज व प्रसव
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला/ब्यूरो।
देहरादून। डालनवाला स्थित सरकारी गांधी शताब्दी अस्पताल पहुंचिए। यहां गर्भवती महिलाओं के इलाज और प्रसव की उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं। अल्ट्रासाउंड समेत तमाम जांचें मुफ्त की जा रही हैं। आपको निशुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी।
राजधानी के सबसे बड़े सरकारी दून महिला अस्पताल में महिलाओं के इलाज के लिए जहां मारामारी की स्थिति है। वहीं गांधी शताब्दी में आसानी से आपको महिला चिकित्सक मिल जाएंगी। यहां पांच स्त्रीरोग विशेषज्ञों के साथ एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और प्रशिक्षित स्टाफ नर्स तैनात हैं। दून महिला अस्पताल में बेड के लिए जद्दोजेहद करनी पड़ती है, लेकिन यहां आसानी से आपको बेड मिल जाएगा। यहां 150 से अधिक बेड इस समय खाली पड़े हैं। आप प्रसूता के लिए निजी वार्ड चाहते हैं तो यह सुविधा भी गांधी शताब्दी अस्पताल में उपलब्ध है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ‘मदर एंड चाइल्ड केयर विंग’ खोली है। आंकड़ों पर नजर डालें तो गांधी शताब्दी में पिछले माह ही 150 प्रसव कराए हैं। सोमवार को भी तीन महिलाओं के सुरक्षित प्रसव कराए गए हैं। इतनी सारी निशुल्क सुविधाओं का लाभ उठाइए और गांधी शताब्दी अस्पताल पहुंचिए।
अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के इलाज के साथ-साथ प्रसव की उच्चस्तरीय व्यवस्थाएं की गई है। इसके लिए पांच स्त्रीरोग विशेषज्ञों के साथ ही प्रशिक्षित स्टाफ नर्सों की भी तैनाती की गई है। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। पिछले दो माह के भीतर प्रसव कराने वाली महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। गर्भवती महिलाएं और उनके परिजन इस अस्पताल का फायदा उठाएं।
विज्ञापन
...डॉ. बीसी रमोला, सीएसएस, गांधी शताब्दी अस्पताल