{"_id":"5b0c63fe4f1c1b9e6e8b5120","slug":"41527538686-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीएल कर्मचारियों ने की स्\nथानांतरण नियमावली सार्वजनिक करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसीएल कर्मचारियों ने की स् थानांतरण नियमावली सार्वजनिक करने की मांग
Updated Tue, 29 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने यूपीसीएल की स्थानांतरण नियमावली पर सवाल उठाए है। मोर्चा की बैठक में वक्ताओं ने नियमावली को सार्वजनिक करने की मांग की है।
सोमवार को मोर्चा की जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन के माजरा स्थित कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में एक जून को हरिद्वार में होने वाली प्रदेश संयोजक मंडल एवं घटक संगठनों की बैठक के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यूपीसीएल की ओर से सुगम दुर्गम का निर्धारण कर दिया गया है। साथ ही कर्मचारियों से स्थानांतरण के लिए विकल्प भी मांग लिए गए हैं। मोर्चा ने मांग उठायी कि स्थानांतरण नियमावली सार्वजनिक की जाए। जिससे कर्मचारियों को विकल्प चुनने में सुविधा हो। स्थानांतरण की परिधि में आने वाले कर्मचारियों की सूची तथा उपलब्ध स्थानों की सूची के बारे में भी जानकारी मुहैया करायी जाय ताकि पूरी पारदर्शिता के साथ स्थानांतरण हो सके। मोर्चा ने प्रबंधन से पारदर्शी स्थानांतरण नियमावली को लागू करने के लिए सबसे पहले नियमावली जिसके सापेक्ष स्थानांतरण किए जाने हैं उसको कार्मिकों को उपलब्ध कराते हुए स्थानांतरण की परिधि में आने वाले कार्यों की सूची और उपलब्ध स्थानों की सूची का विवरण तत्काल किए जाने की मांग की। बैठक में इसारुल हक, जेसी पंत, डीसी ध्यानी, प्रदीप कुमार कंसल, राकेश शर्मा, सुनील मोगा, सुशील शर्मा, नत्थू सिंह, रवि, बीरबल सिंह , अशोक सैनी, पंकज सैनी, संदीप शर्मा, योगेंद्र प्रसाद, केहर सिंह , बीडी चमोली, बलवंत सिंह, करण सिंह, रविंद्र सैनी समेत कई उपस्थित थे।