फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गौरा देवी जल क्रीड़ा एवं पर्यटन केंद्र के लिए बनी समिति

गौरा देवी जल क्रीड़ा एवं पर्यटन केंद्र के लिए बनी समिति

Fri, 13 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
गौरा देवी जल क्रीड़ा एवं पर्यटन केंद्र के लिए बनी समिति
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण योजनाओं मेें से एक गौरा देवी जल क्रीड़ा एवं पर्यटन केंद्र के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए बृहस्पतिवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें योजना के निर्माण से जुड़े तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श करने के साथ ही मूल्यांकन समिति का गठन भी किया गया।

डिफेंस कॉलोनी स्थित तालाब को गौरा देवी जल क्रीड़ा एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है। योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल हैं। 0.8092 हेक्टेयर में फैले में तालाब के आसपास तीन करोड़ की लागत से पार्किंग एरिया, अतिथि गृह, व्यूइंग डेस्क, कियोस्क समेत अन्य निर्माण होना है। पहले चरण में 40 लाख का बजट भी जारी कर दिया गया है। इसी कड़ी में आयोजित बैठक में जलसंस्थान, जलनिगम और नगर निगम के अधिशासी अभियंताओं की संयुक्त टीम का गठन किया गया। यह टीम तालाब में पानी आने और निकासी, पार्किंग व्यवस्था, स्थल पर परियोजना का सीमांकन, पार्क के लिए भूमिगत जल की स्थिति और पार्क की वाटर बाडी को बोरिंग से भरने की व्यवस्था जैसे तमाम पहलुओं का अध्ययन कर रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed