फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फीस वापस नहीं मिलने से अभ्यर्थी परेशान

फीस वापस नहीं मिलने से अभ्यर्थी परेशान

Sun, 08 Apr 2018 02:27 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
फीस वापस नहीं मिलने से अभ्यर्थी परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की फीस वापस नहीं मिलने के कारण प्रदेश के करीब दो हजार अभ्यर्थी परेशान हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अज्ञानता में डीएलएड में दाखिला ले लिया था, लेकिन बाद में ब्रिज कोर्स में दाखिला लिया। तब राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने कहा था कि उनकी डीएलएड की फीस वापस आ जाएगी, जो अभी तक नहीं मिली। अभ्यर्थियों की मांग है कि जल्द उनकी फीस लौटाई जाए। वहीं, एनआईओएस का कहना है कि इसकी प्रक्रिया मुख्य कार्यालय से संचालित हो रही है और अभ्यर्थियों का पैसा जल्द मिल जाएगा।
एनआईओएस ने डीएलएड का नोटिफिकेशन जारी किया तो बीएड पास शिक्षकों ने भी डीएलएड में दाखिला ले लिया। बाद में बीएड पास शिक्षकों के लिए अलग से ब्रिज कोर्स शुरू किया गया। एनआईओएस ने ऐसे सभी शिक्षकों का बताया कि डीएलएड वाली उनकी फीस वापस कर दी जाएगी। लिहाजा सभी शिक्षकों ने ब्रिज कोर्स में दाखिला ले लिया। अब अभ्यर्थियों का कहना है कि वे कई बार एनआईओएस से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन उनकी डीएलएड की फीस वापस नहीं आई। उधर, एनआईओएस के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार रावत का कहना है कि प्रदेश के ऐसे करीब दो हजार अभ्यर्थियों की सूची एनआईओएस मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। फीस वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

--
डीएलएड के लिए 100 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी
एनआईओएस से दो वर्षीय डीएलएड कर रहे अभ्यर्थिायें की 12 दिवसीय कार्यशाला आयोजित होने जा रही है। यह कार्यशाला दो अवधि में होगी। पहली 13 मई से 24 मई तक और दूसरी कार्यशाला एक जून से 12 जून तक होगी। एनआईओएस के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार रावत के मुताबिक, प्रशिक्षु इनमें से कोई एक कार्यशाला कर सकते हैं। सभी की 100 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। अहम बात यह भी है कि कार्यशाला के दौरान किसी भी केंद्र पर औचक निरीक्षण किया जा सकता है। दूसरी ओर, अभ्यर्थियों के स्कूल गतिविधि के अंक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। यह है वेबसाइट : www.nios.ac.in
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed