फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्षय रोग के बारे में भ्रांतियों को करना होगा दूर: ढौंडियाल विश्व क्षय

क्षय रोग के बारे में भ्रांतियों को करना होगा दूर: ढौंडियाल विश्व क्षय

Sun, 25 Mar 2018 02:19 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
क्षय रोग के बारे में भ्रांतियों को करना होगा दूर: ढौंडियाल    विश्व क्षय
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

क्षय रोग के बारे में तमाम भ्रांतियां हैं, जिसे दूर करने के लिए नई पीढ़ी की अहम भूमिका है। यह बात विश्व क्षय रोग दिवस पर पूर्व आईएएस एवं पूर्व सचिव राज्यपाल अरुण कुमार ढौंडियाल ने शनिवार को श्री गुरुराम राय विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में कहीं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षय रोग के कारणों, बचाव एवं उपचार के बारे में जागरूकता एवं जानकारी की खासी जरूरत है। इसके लिए नई पीढ़ी को अहम भूमिका निभानी है। विशिष्ट अतिथि निदेशक यूएसईआरसी डॉ. दुर्गेश पंत ने कहा कि हमें अपने जल संसाधनों विशेष तौर पर नदियों को बचाने व रखरखाव की जरूरत है। उन्होंने वेस्ट मैनेजमेंट की आवश्यकता पर भी जोर दिया। एसजीआरआर विवि के कुलपति प्रोफेसर पीपी ध्यानी ने कहा कि विश्व में करोड़ों लोग क्षय रोग एवं जल जनित रोगों की गिरफ्त में हैं। इसके प्रति जागरूकता लाने के साथ ही एकजुट होकर मुकाबला करने की जरूरत है। कार्यक्रम के आयोजन सचिव वैज्ञानिक डॉ. एन शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, प्रदूषित जल और भोजन के कारण होने वाले रोगों पर जागरूकता पैदा करना है। सम्मेलन के दौरान एसजीआरआर विश्वविद्यालय एवं यूएसईआरसी द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों एवं विकास गतिविधियों के लिए एक साथ मिलकर काम करने के लिए एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। कार्यशाला में प्रो. पुनीत ओहरी, डॉ. जगदीश रावत, नई दिल्ली से आए वैज्ञानिक डॉ. प्रेमराज सिंह, डॉ. गुलशन कुमार ढींगरा, डॉ. नीता गर्ग, डॉ. तारिक मसूद, डॉ. हिमांकी डबराल, डॉ. राजीव कुशवाहा, डॉ. किरन भट्ट, सतीश चंद्र नौटियाल, डॉ. मनीष देव शर्मा, प्रो. प्रीति कोठियाल, प्रो.पीपी ध्यानी, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. विनय राय, डॉ. सुमिता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed