फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सचित जैन बने सीआईआई उतरी क्षेत्र के चेयरमैन

सचित जैन बने सीआईआई उतरी क्षेत्र के चेयरमैन

Sat, 24 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सचित जैन बने सीआईआई उतरी क्षेत्र के चेयरमैन
सचित जैन बने सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के चेयरमैन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
वर्धमान स्पेशल स्टील लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सचित जैन को वर्ष 2018-19 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) उत्तरी क्षेत्र का चेयरमैन चुना गया। जबकि जैक्सन ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक समीर गुप्ता को डिप्टी चेयरमैन चुना गया।

सीआईआई की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया है कि रीजनल काउंसिल सदस्यों की नई दिल्ली में आयोजित पहली बैठक में उत्तरी क्षेत्र के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सचित जैन सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और चंडीगढ़ के प्रमुख होंगे। वर्ष 2018-19 के लिए अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताते हुए जैन ने कहा कि उनका फ ोकस बिजनेस फ्रें डली पॉलिसी, रेगुलेटरी फ्रेमवर्क, व्यापार को आसान बनाना, उद्योग प्रतिस्पर्धा, स्टार्टअप, उद्यमिता विकास और पूरी क्षमता का प्रयोग करते हुए उत्तरी क्षेत्र को उद्योगों के लिए सबसे बेहतर स्थान के रूप में प्रस्तुत करने का होगा। जैन वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक भी हैं। इसके अलावा समीर गुप्ता को डिप्टी चेयरमैन बनाया गया है। वह जैक्सन ग्रुप में चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed