{"_id":"5aa2e39c4f1c1bb2758b48fc","slug":"41520624540-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों का सत्यापन कर रिपोर्ट दें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों का सत्यापन कर रिपोर्ट दें अधिकारी
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
नगर आयुक्त ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई। जिसकी उन्होंने घटकवार समीक्षा की। उन्होंने लाभार्थी आधारित निर्माण घटक में पांच लाभार्थियों को दूसरी किश्त का भुगतान करने के लिए अवर अभियंता महेंद्र नेगी को निर्देश दिए। वहीं, शेष 12 लाभार्थियों का सत्यापन कर एक सप्ताह के भीतर धनराशि जारी करने को कहा। इसके अलावा अभिवृधि घटक के तहत आवासों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने क्रेडिट लिंक सब्सिडी योजना के तहत 143 लाभार्थियों का सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर अरबन प्लानर आशीष कठैत, उप नगर आयुक्त सोनिया पंत, सामाजिक विकास विशेषज्ञ रमेश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।