{"_id":"5aa1a2084f1c1baf758b463b","slug":"41520542216-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास हो महिला आरक्षण बिल : अवधेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास हो महिला आरक्षण बिल : अवधेश
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बृहस्पतिवार को रूलक संस्था के अध्यक्ष एवं पद्मश्री अवधेश कौशल ने प्रेस बयान जारी कर निकाय चुनावों में महिला प्रत्याशियों के सहयोग की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से महिला प्रत्याशियों को न सिर्फ प्रशिक्षित किया जाएगा, बल्कि चुनाव लड़ने में सहयोग भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई देना ही काफी नहीं है, बल्कि संसद में अटके महिला आरक्षण बिल को पास कराना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में रूलक की ओर से महिला प्रत्याशियों को सहयोग किया जाएगा। इसके लिए हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। चुनाव से पहले 12 सत्र आयोजित कर प्रत्याशी के साथ अनुभव साझा किए जाऐंगे। जबकि, चुनाव के दौरान छह सहायता डेस्क स्थापित किए जाएंगे और चुनाव के बाद नवनिर्वाचित महिला वार्ड सदस्यों की रोजमर्रा की गतिविधियों के लिए चार प्रशिक्षण सत्र, प्रचार-प्रसार एवं संचार सामग्री का मुद्रण और वितरण किया जाएगा। नवनिर्वाचित महिलाओं जनप्रतिनिधि सक्षम हो सकें इसके लिए उन्हें वाहन चलाने का प्रशिक्षण, क्षेत्र भ्रमण और महिला फोरम का गठन किया जाएगा। इसके अलावा संस्था की ओर से 12 मित्र सलाहकार कार्यक्रम और चार लिंग संवेदीकरण प्रशिक्षण सत्र चलाए जाएंगे।