{"_id":"5a8f26874f1c1b4e588ba4f7","slug":"41519330951-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन की संभावनाएं तलाशने कुमाऊं रवाना हुए बाइकर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन की संभावनाएं तलाशने कुमाऊं रवाना हुए बाइकर्स
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
रिमोट एरिया में विंटर टूरिज्म और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय से बृहस्पतिवार को बाइक रैली कुमाऊं के लिए रवाना हुई। पर्यटन सचिव एवं गढ़वाल आयुक्त दिलीप जावलकर ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में 10 बाइकर्स शामिल हैं। पर्यटन सचिव ने बताया कि बाइकर्स छह दिवसीय यात्रा करेंगे। देहरादून से रवाना होकर नैनीताल, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चकौड़ी पाताल भुवनेश्वर, जागेश्वर, रानीखेत, अल्मोड़ा से वापस ऋषिकेश पहुंचेंगे।
गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि रैली में शामिल बाइकर्स नए पर्यटन स्थलों के विकास के साथ-साथ रिमोट क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अपने अनुभव साझा करेंगे। उनके अनुभव और फीडबैक के आधार पर भविष्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी बाइकर्स प्रोफेशनल हैं और दुर्गम रास्तों में सवारी का अनुभव है। बाइकर्स रैली का आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और गढ़वाल मंडल विकास निगम ने संयुक्त रूप से किया है। इस अवसर पर अपर सचिव पर्यटन एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम एमडी ज्योति नीरज खैरवाल, मुख्य नगर अधिकारी, नगर निगम विजय कुमार जोगदंडे, उप महाप्रबंधक गढ़वाल मंडल बीएल राणा, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी केएस रावत मौजूद थे।
--
चारधाम यात्रा की बैठक 24 को
24 फरवरी को गढ़वाल मंडल आयुक्त की अध्यक्षता में सुबह 11.30 बजे चारधाम यात्रा एवं मंडलीय अधिकारियों की आयुक्त गढ़वाल मंडल कार्यालय, पौड़ी में बैठक आयोजित होगी। अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल हरक सिंह रावत ने यह जानकारी दी।