फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फोटो समाचार- कामयाब होने को जीवन का

फोटो समाचार- कामयाब होने को जीवन का

Mon, 15 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार-  कामयाब होने को जीवन का
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

जिंदगी में कामयाब होने के लिए प्लानिंग सबसे ज्यादा जरूरी है। आपके जीवन का हर लम्हा प्लान का हिस्सा होना चाहिए। कब सोना है, कब खाना है, कब पढ़ना है, कब खेलना है। इन सबके बीच ध्यान रहे कि आपके जीवन की महत्वाकांक्षा और उस हिसाब से लक्ष्य होने चाहिये। यह लक्ष्य आपकी चाहत के हिसाब से छोटे या बड़े भी हो सकते हैं।
अमर उजाला-अविरल क्लासेज मैथ्समेनिया के सम्मान समारोह में पहुंचे नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंड़े ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कई उदाहरण देते हुए सफलता की राह सुझाई। छात्रों और उनके अभिभावकों ने उनसे तमाम सवाल भी पूछे।
विज्ञापन

रविवार को जीएमएस रोड स्थित होटल में मैथ्समेनिया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने कहा कि जीवन का एक लक्ष्य बनाओ। इसके हिसाब से तैयारी में जुट जाओ। अपने लक्ष्य को कागज पर लिखकर अपने कक्ष में रख लो। जब भी मन भटके तो यह कागज आपको लक्ष्य की याद दिलाएगा। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा सकारात्मक रहना चाहिए। अपने लक्ष्य के हिसाब से उस क्षेत्र की कामयाब शख्सियत को अपना आदर्श बनाएं। उन्होंने छात्रों को यह भी नसीहत दी कि बोर्ड एग्जाम में नंबर गेम के चक्कर में पड़ने के बजाए अपने भीतर काबिलियत पैदा करो। रटकर नंबर लाना आसान है लेकिन समझकर विषय पर पकड़ बनाना मुश्किल है। उन्होंने छात्रों को कहा कि वह जो भी बनना चाहते हैं, उसके लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं। अपनी दिनचर्या को उसी हिसाब से प्लान कर लें। अंत में उन्होंने बच्चों को नसीहत दी कि वह अच्छा खाएं और स्वस्थ रहें। एक दिन बीमारी आपको लक्ष्य से सीधे 24 घंटे पीछे कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मैथ्समेनिया समापन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंड़े ने कहा कि जीवन में कुछ भी हासिल करना है तो प्लान बनाना सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह फुटबॉल के खेल में गेम जीतना चाहत होती है, वैसे ही आपके जीवन में भी चाहत होनी चाहिए। उस चाहत को पूरी करने के लिए हर पल गोल करने का लक्ष्य होता है, वैसे ही आपके जीवन में भी लक्ष्य होते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन और कॅरियर में तमाम छोटे-बड़े लक्ष्य आएंगे, जिन्हें हासिल करने के बाद आप अपना सपना पूरा कर सकेंगे। आपको यह तय करना है कि अगर आपको डॉक्टर बनना है तो उसके क्या तरीके हैं। इन सबमें सबसे अहम है आपकी कार्ययोजना। उन्होंने कहा कि आपके जीवन का हर लम्हा प्लान होगा तो निश्चित तौर पर सफलता तक पहुंचना आसान होगा। साथ ही निरंतरता बहुत जरूरी है। उन्होंने छात्रों को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में विषय के चयन की भी जानकारी दी। कहा कि विषय वही चुनना चाहिए, जिसके बारे में आपको जिज्ञासा हो। क्योंकि जिज्ञासा होगी तो सीखने और समझने में आसानी होगी। इस दौरान मैथ्समेनिया के जूनियर व सीनियर वर्ग के विजेता छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को उन्होंने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों ने कॅरियर को लेकर तमाम सवाल भी पूछे। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed