{"_id":"5a3c1c154f1c1bce6d8b5643","slug":"41513888789-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-संदिग्ध परिस्थितियों में कंपनी के श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-संदिग्ध परिस्थितियों में कंपनी के श्रमिक की मौत
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में कंपनी के श्रमिक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाल/सेलाकुई।
लांघा रोड स्थित औद्योगिक इकाई की एक जूता बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले श्रमिक की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साथी श्रमिकों का आरोप है कि कंपनी का प्रोडक्शन बंद होने के चलते वह डिप्रेशन में था। इसी के चलते उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिहार बक्सर क्षेत्र के ग्राम अकरोहा निवासी सुनील (40) पुत्र रामचंद्र प्रसाद सेलाकुई में लांघा रोड स्थित एक कंपनी में काम करता था। सुनील कंपनी में ही रहता था। बीती बुधवार रात सुुनील की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद साथ में रहने वाला भांजा कुमार ठाकुर आननफानन सुनील लेहमन अस्पताल ले गया। जहां उपचार के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया। सुुनील की मौत की खबर मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल पहुंचे साथी मजदूरों ने हंगामा किया। मजदूरों का आरोप था कि कंपनी ने प्रोडक्शन बंद कर दिया है। कंपनी बंदी के कगार पर पहुंच गई है। इसे लेकर सुनील डिप्रेशन में था, इसी वजह से उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।