{"_id":"594d48794f1c1b4c4c8b47f5","slug":"41498237049-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुश्ता दरकने से धंसा बस का पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुश्ता दरकने से धंसा बस का पहिया
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। नारायणबगड़ के पास मौणा छीड़ा में पुश्ता दरकने से एक बस का पहिया सड़क किनारे ही धंस गया। गनीमत रही बस का टायर वहीं धंस गया नहीं तो बस सीधे पिंडर नदी में चली जाती। चालक, परिचालक ने किसी तरह बस में सवार 23 यात्रियों को सुरक्षित सड़क पर उतारा। बस कर्णप्रयाग से बागेश्वर जा रही थी। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खींचकर किनारे किया।
शुक्रवार दोपहर को देहरादून से बागेश्वर जाने वाली परिवहन निगम की बस कर्णप्रयाग से बागेश्वर के लिए रवाना हुई। करीब दो बजे बस मौणा छीड़ा के पास पहुंची। इस दौरान बस ने विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक को साइड दी। इससे बस का पहिया सड़क किनारे आ गया जिससे पुश्ता दरक गया और बस वहीं अटक गई। ठीक नीचे पिंडर नदी देख बस में बैठी 23 सवारियों की सांसें अटक गईं। चालक और परिचालक ने धैर्य रखा और एक-एक कर सभी सवारियों को सकुशल बाहर निकाला। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष थराली एसबी जोशी ने क्रेन मंगवाकर बस को सड़क किनारेेे किया।