फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   40 thousand dehradun corporation employees get Arrear

उत्तराखंडः 40 हजार निगम कर्मियों को अब एरियर की सौगात, जारी हुए आदेश 

Wed, 12 Jun 2019 08:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 Jun 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
40 thousand dehradun corporation employees get Arrear
प्रतीकात्मक तस्वीर

शासन ने प्रदेश सरकार के निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों व स्वायत्तशासी संस्थाओं में कार्यरत करीब 40 हजार कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अवशेष एरियर का भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


 मंगलवार को प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास मनीषा पंवार ने बकाया एरियर का भुगतान करने का आदेश जारी किया। सोमवार को सरकार ने निगम कर्मियों की 3 फीसदी डीए की सौगात दी थी। इससे पहले ग्रेच्युटी की सीमा 10 से 20 लाख कर दी थी। मंगलवार को जारी आदेश में प्रमुख सचिव ने अपनी वित्तीय स्थिति का आकलन कर निदेशक मंडल की सहमति से ही निगम कर्मियों को एरियर का भुगतान करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री एसपी राणाकौटी ने अवशेष एरियर के भुगतान का आदेश जारी करने पर प्रदेश सरकार व प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि महासंघ पिछले काफी समय से बकाया एरियर का भुगतान करने की मांग कर रहा था। महासंघ के प्रवीन रावत, रमेश नेगी, रविंद्र सिंह भगत, रमेश कुमार, सुदेश शर्मा, गजेंद्र कपिल, संतोष रावत समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का मकान किराया भत्ता बढ़ा
प्रदेश सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का मकान किराया भत्ते में बढ़ोतरी का शासनादेश जारी कर दिया है। राजधानी देहरादून में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों को वेतनमान का 16 प्रतिशत मकान किराया भत्ता मिलेगा। उन्हें वहां तैनात भारत सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों को देय आवास किराया भत्ता की दर के बराबर भत्ता देय होगा। सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश की प्रति अपर मुख्य सचिव कार्मिक को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed