फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   38th National Games: Seven cities of Uttarakhand selected for 38 games read All Update in hindi

38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तराखंड के सात शहर चुने, खेलों का विश्वस्तरीय स्थायी इन्फ्रास्ट्रक्चर मिलेगा

Mon, 16 Sep 2024 07:55 AM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 16 Sep 2024 07:55 AM IST
सार

सातों शहरों को खेलों का विश्वस्तरीय स्थायी इन्फ्रास्ट्रक्चर मिलेगा। देहरादून और हल्द्वानी खेल गांव के तौर पर प्रमुख केंद्र बनेंगे। गढ़वाल में 23 और कुमाऊं में 15 तरह की खेल प्रतियोगिताएं होंगी।

विज्ञापन
38th National Games: Seven cities of Uttarakhand selected for 38 games read All Update in hindi
मीटिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में अक्तूबर-नवंबर के मध्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों की 38 प्रतियोगिताओं के लिए राज्य के सात शहरों का चयन हो चुका है। ये सातों शहर न सिर्फ राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेंगे बल्कि उनमें प्रतियोगिताओं के समापन के बाद भी खेलों की विश्वस्तरीय और बुनियादी सुविधाएं हमेशा के लिए उपलब्ध रहेंगी। खासकर देहरादून और हल्द्वानी की पहचान खेल गांव के रूप में भी कायम होगी।

विज्ञापन

इन दावों के साथ शासन ने भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से प्रस्तावित सभी खेलों को शहर वार कराने की तैयारी कर ली है। सात शहरों में गढ़वाल के देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश हैं। कुमाऊं के हल्द्वानी, नैनीताल, रूद्रपुर और गुलरभोज में प्रतियोगिताएं होंगी। कुल मिलाकर गढ़वाल में 23 और कुमाऊं में 15 तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

विज्ञापन


खेलों की हाई पावर कमेटी में आयोजन का पूरा खाका पेश किया गया है। खेल संयोजक और विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा का कहना है कि राज्य न सिर्फ खेलों के भव्य आयोजन के लिए तैयार है बल्कि राष्ट्रीय खेलों के जरिए सात शहरों को विश्वस्तरीय स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर मिलने वाला है। खेलों के दौरान देहरादून और हल्द्वानी दो प्रमुख केंद्रों के रूप में खेल गांव बनेंगे। इन शहरों में खेल स्थानों के चयन की अंतिम घोषणा भारतीय ओलंपिक संघ करेगी, जो एक सप्ताह के भीतर सातों शहरों का विजिट करने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में सबसे अधिक 17 प्रतियोगिताएं

इनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस, बैंडमिंटन, बॉलिंग लॉन, शूटिंग, नेटबॉल, वॉलीबॉल, रग्बी सेवंस, टेनिस, कबड्डी, बॉस्केटबॉल, मॉर्डन पेंटाथलॉन, बॉक्सिंग और कराटे प्रतियोगिताएं होनी हैं।

हरिद्वार में पांच और ऋषिकेश में एक प्रतियोगिता

देहरादून से एक घंटे की दूरी पर हरिद्वार में हॉकी, घुड़सवारी, कुश्ती, योगासन और मलखंब प्रतियोगिता होगी। ऋषिकेश में कैनोइंग और कयाकिंग प्रतियोगिता होगी। कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता में नौकायन किया जाता है।

ट्रायथलॉन में 1500 मीटर तैराकी शामिल
हल्द्वानी में आठ खेल प्रतियोगिताएं : हल्द्वानी में पानी से संबंधित खेल (एक्वाटिक्स) होंगे, जिनमें तैराकी, वाटर पोलो और डाइविंग (गोता लगाना) शामिल है। इसके अलावा जूडो, फुटबॉल, खो-खो, वुशु, स्कवैश, ताइक्वांडो और ट्रायथलॉन प्रतियोगिता है। ट्रायथलॉन में 1500 मीटर तैराकी, 40 किमी साइकलिंग और 10 किमी रनिंग शामिल है।

ये भी पढ़ें....Uttarakhand : ग्रामीण सीएचसी में 80% विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नैनीताल में दो खेल होंगे : नैनीताल में गोल्फ और नौकायन (सेलिंग) से संबंधित प्रतियोगिताएं होंगी।

रूद्रपुर में तीन प्रतियोगिताएं : रूद्रपुर में हैंडबॉल, साइकलिंग और फेंनसिंग प्रतियोगिताएं होनी हैं

गुलरभोज में दो प्रतियोगिताएं : कैनोइंग, कयाकिंग व स्प्रिंट के अलावा रोइंग खेल प्रतियोगिता होनी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed