{"_id":"6763ca69fa95a6634d0c4abf","slug":"38th-national-games-maximum-16-events-will-be-held-in-dehradun-uttarakhand-news-in-hindi-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेल...देहरादून में होंगी सबसे अधिक 16 स्पर्धाएं, डीओसी ने लगाई अपनी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 38वें राष्ट्रीय खेल...देहरादून में होंगी सबसे अधिक 16 स्पर्धाएं, डीओसी ने लगाई अपनी मुहर
Thu, 19 Dec 2024 03:35 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 19 Dec 2024 03:35 PM IST
सार
38वें राष्ट्रीय खेलों में सबसे अधिक स्पर्धाएं राजधानी देहरादून में होंगी। हल्द्वानी में भी कई राष्ट्रीय स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन
देहरादून रायपुर स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में नए साल में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में सबसे अधिक 16 स्पर्धाएं देहरादून में होंगी। खेलों के लिए शहर और स्थानों के चयन पर डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन (डीओसी) ने अपनी मुहर लगा दी है। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रीय खेलों के लिए स्थान और शहरों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें..Uttarakhand Nikay Chunav: निकायों का टैक्स बकाया तो नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग के नियम सख्त
विज्ञापन
हरिद्वार के वीके हॉकी स्टेडियम में हॉकी होगी। इसी जिले के योगस्थली खेल परिसर में कबड्डी व रेसलिंग होगी। हल्द्वानी में भी कई राष्ट्रीय स्पर्धाएं होंगी। शहर के मानसखंड तरणताल में तैराकी, चौखंबा में खो-खो होगा। इसके अलावा तलवारबाजी, फुटबॉल, तायक्वांडो, ट्राइथलॉन, मलखंब होगा व मॉर्डन पेंटाथलन की स्पर्धाएं हल्द्वानी में होंगी।
विज्ञापन