फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   37 illegal vendors seized

Dehradun News: 37 अवैध रेहड़ियों को किया जब्त

Fri, 05 Jul 2024 06:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
37 illegal vendors seized
रुद्र सेना के विरोध के बाद पुलिस और नगर पालिका प्रशासन ने मुख्य बाजार में अवैध रेहड़ियों को लेकर बड़ा अभियान चलाया। टीम ने फुटपाथ पर लगी फल, सब्जियों और अन्य वस्तुओं की 37 रेहड़ियों को जब्त कर लिया। इस दौरान कुछ रेहड़ी संचालकों ने विरोध भी किया। लेकिन, पुलिस के सामने ने उनकी एक न चली। रेहड़ियों काे जब्त कर कोतवाली और नगरपालिका परिसर में रखा गया है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली प्रभारी राजेश साह और नगर पालिका के कर एवं राजस्व अधीक्षक मोहित पाठक के नेतृत्व में मुख्य बाजार में अवैध अतिक्रमण को लेकर अभियान शुरू किया गया। बाजार में जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली को देखकर रेहड़ी संचालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


रेहड़ी संचालक अपना सामान समेटने लगे। हालांकि, अभियान की आशंका के चलते कई रेहड़ी संचालकों ने दुकान ही नहीं लगाई थी। पुलिसकर्मियों ने अपना सामान समेट रहे रेहड़ी संचालकों को रोक कर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कई रेहड़ी संचालकों ने विरोध किया। टीम के साथ रेहड़ी संचालकों की नोकझोंक भी हुई। लेकिन, नगर पालिका प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिस की ओर से अवैध अतिक्रमण पर 29 रेहड़ियों का जब्त किया गया। कर एवं राजस्व अधीक्षक मोहित पाठक ने बताया कि पालिका प्रशासन की ओर से अवैध अतिक्रमण करने पर आठ रेहड़ियों को जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। फुटपाथ पर रखे दुकानों के सामान को जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed