फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   32 doctors honored for doing better work in the medical field

Dehradun News: चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर 32 डॉक्टर सम्मानित

Sun, 02 Jul 2023 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
32 doctors honored for doing better work in the medical field
डॉक्टर डे पर रेड एफएम की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर 32 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने यह सम्मान दिया।
विज्ञापन

शनिवार को चकराता रोड स्थित एक निजी होटल में रेड एफएम की ओर से सुपर डॉक्टर अवार्ड्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा, मरीज को इलाज के बाद डॉक्टर का शुक्रिया जरूर करना चाहिए। डॉक्टर आईसीयू में भी मरीज का इलाज करते हैं लेकिन वह किस तरह से चमत्कार करते हैं यह कोई जान नहीं पाता। रेड एफएम की ओर से डॉक्टरों को जो सम्मान दिया गया है, वह उनकी कड़ी मेहनत और निष्ठा का प्रतीक है। कोरोनाकाल में हालात बहुत बुरे थे लेकिन डॉक्टरों ने मेहनत में कोई कमी नहीं रखी।
विज्ञापन

उनके सहयोग से मरीजों को इलाज मिला। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा, डॉक्टर और नर्स का भाव समर्पण का होता है। नर्स की स्पेलिंग में यूआर का उपयोग होता है। इसका अर्थ है कि वह आपके लिए काम करती हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एम्स ऋषिकेश की निदेशक डॉ. मीनू सिंह, उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, हिमालया ड्रग कंपनी के अध्यक्ष डॉ. एस फारूख मौजूद रहे। उत्तरांचल पीजी कॉलेज ऑफ बायोमेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल कार्यक्रम का प्रजेंटिंग पार्टनर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन डॉक्टरों का हुआ सम्मान
रेड एफएम की स्टेशन हेड रजत शक्ति ने बताया, कार्यक्रम में 32 डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। ये अलग-अलग अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें होम्योपैथी, आयुर्वेदिक, एलोपैथी के निजी और सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर शामिल हैं। इनमें डॉ. पंकज अरोरा, डॉ. पंकज कुमार गर्ग, डॉ. रजनीश कुमार अरोरा, डॉ. बरुण कुमार, डॉ. तनुज भाटिया, डॉ. जगदीश रावत, डॉ. सुनील के सैनी, डॉ. रोहिताश शर्मा, डॉ. इमलीवती अय्यर, डॉ. अखिलेश पांडेय, डॉ. नितिन बंसल, डॉ. पुनीत त्यागी, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. रेनू धस्माना, डॉ. आशु अरोरा, डॉ. आकाश गैंद, डॉ. आनंद मोहन ठाकुर, डॉ. वीणा सिंह कृष्णन, डॉ. महेश अग्रवाल, डॉ. सुशील ओझा, डॉ. संगीता जैन, डॉ. ब्रजभूषण कुमार, डॉ. रीना आहुजा, डॉ. अरविंद कुमार चौधरी, डॉ. क्रांति नंदा, डॉ. प्रवीन जिंदल, डॉ. चेतन गिरोटी, डॉ. अखिल कुकरेजा, डॉ. सिद्धांत खन्ना, डॉ. मेघना श्रीवास्तव, डॉ. कुंदन सिकुंद, डॉ. ज्योति रैना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed