{"_id":"5cb4e12dbdec2214065a6fbb","slug":"31555357997-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2100 दीये जलाकर दी जाएगी शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2100 दीये जलाकर दी जाएगी शहीदों को श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शृंखला में 17 अप्रैल को श्री सिद्ध हनुमान मंदिर बालाजी धाम झाझरा में 2100 दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके अलावा 16 अप्रैल से शुरू होने वाले 17वें हनुमान जन्मोत्सव के दौरान 19 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
हनुमान जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के संरक्षक बाबा हठयोगी उपस्थित होंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत 16 अप्रैल को शिव सती विवाह से की जाएगी। इसमें केले का विशेष मंडप बनाकर महादेव शिवशंकर का अभिषेक किया जाएगा। समिति के संयोजक अजय गोयल ने बताया कि 17 अप्रैल को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से हस्तेरखाविद् पंडित अजय अत्रय भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद हनुमान संस्था के संस्थापक विजय शंकर मेहता शाम छह बजे 2100 दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। 19 अप्रैल को सुबह पांच बजे से हनुमान जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर हवन यज्ञ भी होंगे।