{"_id":"5ca26df6bdec2214666d8549","slug":"31554148854-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: नए शिक्षा सत्र के पहले दिन बिन किताब और ड्रेस के स्कूल पहुंचे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: नए शिक्षा सत्र के पहले दिन बिन किताब और ड्रेस के स्कूल पहुंचे बच्चे
Tue, 02 Apr 2019 10:35 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में सरकारी स्कूलों के नए शैक्षणिक सत्र की सोमवार को शुरूआत हो गई। पहले दिन ज्यादातर बच्चे बिना किताबों और यूनिफॉर्म के ही स्कूल पहुंचे। अधिकांश बच्चे फिलहाल पुरानी किताबों और यूनिफॉर्म का ही इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
सोमवार को स्कूल पहुंचे ज्यादातर बच्चों के पास किताबें नहीं थी। बच्चों ने बताया कि अभी बाजार में किताबें नहीं आई है, इसके चलते वह किताबें लेकर नहीं आए हैं। वहीं, कुछ बच्चे पुरानी किताबें लेकर स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि उत्तीर्ण होकर दूसरी कक्षा में पहुंचे बच्चों से उन्होंने यह किताबें ली है। ज्यादातर पुराने छात्र स्कूल की यूनिफॉर्म में ही पहुंचे। छात्रों ने कहा कि जल्द ही वह अपनी यूनिफॉर्म बनवा लेंगे।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि किताबों और यूनिफॉर्म का पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत सीधे छात्र-छात्राओं के खाते में डाला जाएगा। एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह ब्योरा तैयार कर भेजा जाएगा। इसमें राज्य और केंद्र दोनों मदों से धनराशि मिलनी है।
विज्ञापन