{"_id":"5c7d888fbdec22142a71ea91","slug":"31551730831-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने दून टाइगर को छह विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने दून टाइगर को छह विकेट से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शिवा और अक्षय के अर्द्धशतकीय पारियों के बदौलत ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने दून टाइगर कोे छह रनों से हराकर पूरे अंक हासिल किए। इससे पहले दूसरी पारी में बारिश के कारण मुकाबला पूरा नहीं हो सका। एनआरआर के तहत ब्रदर्स क्लब छह रनों से विजय रहा।
शहर में चल रही 72वीं जिला क्रिकेट लीग में सोमवार को रेंजर्स ग्राउंड पर ब्रदर्स क्लब और दून टाइगर के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवा चौधरी के 50, अक्षय थापली के 53, आदित्य तोमर के 40, रघु के 35 व सुमित नेगी के 22 रनों के दम पर निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट पर 258 रन बनाए। दून टाइगर के गेंदबाज शीतल, विपिन व कुलानवीर ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए दून टाइगर की टीम 21 ओवर खेली ही थी बारिश ने मैच में बाधा डाल दी और मैच पूरा नहीं हो सका। इस स्कोर तक दून टाइगर की टीम 21 ओवर में चार विकेट पर 130 रन बनाकर मबजूत स्थित में थी। टीम के लिए सिद्धार्थ ने 61 व विपिन ने 35 सर्वाधिक रन बनाए थे। इसके बाद एनआरआर के तहत ब्रदर्स क्लब छह रनों से विजयी घोषित किया गया।