फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेसहारों की मदद को आगे आने लगे लोग

बेसहारों की मदद को आगे आने लगे लोग

Thu, 03 Jan 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
बेसहारों की मदद को आगे आने लगे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजधानी में ठंड कंपकंपी छुड़ा रही है। ऐसे में सड़क किनारे तथा रैनबसेरों में शरण लेने वाले बेसहारों की मदद को लोग आगे आने लगे हैं। बुधवार को हेरिटेज स्कूल के निदेशक ने नगर निगम में 100 रजाई-गद्दे दिए।
रैनबसेरों की व्यवस्थाओं को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने 28 दिसंबर की रात शहर के रैनबसेरों और अलाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। इस दौरान रैन बसेरों में रजाई-गद्दे नदारद मिले थे। इसके बाद मेयर गामा ने शहर के दानदाताओं से बेसहारा लोगों की मदद की अपील की थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन दानदाताओं ने नगर निगम के साथ ही रैनबसेरों में पहुंचकर रजाई-गद्दे उपलब्ध कराना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में हेरिटेज स्कूल के निदेशक अवधेश गुप्ता ने नगर निगम पहुंचकर 50 रजाई और इतने ही गद्दे दिए। मेयर गामा ने कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी बेसहारा लोगों की मदद को आगे आने की जरूरत है। बताया कि जो भी रैन बसेरों में पहुंचकर मदद करेगा, उसका रिकॉर्ड निगम के पास रखा जाएगा।
विज्ञापन

--
मदद करने वालों की फोटो प्रकाशित करेगा अमर उजाला
मेयर सुनील उनियाल गामा ने अमर उजाला के माध्यम से दानदाताओं को बेसहारा लोगों की मदद करने की अपील की थी। जिसके बाद अब तक काफी लोग मदद के लिए आगे आ चुके हैं। अमर उजाला ऐसे दानदाताओं की फोटो प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed