फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे निजी संगठन

बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे निजी संगठन

Fri, 24 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे निजी संगठन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए निजी क्षेत्र के संगठन तत्परता से आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन (यूआईडब्ल्यूए) और श्री साईं सेवा संगठन ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। बृहस्पतिवार को यूआईडब्ल्यूए ने पटेल नगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र से खाद्य सामग्री से भरा ट्रक केरल रवाना किया। राहत सामग्री से भरे इस ट्रक को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और विधायक विनोद चमोली ने हरी झंडी दिखाई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मारवाह ने बताया कि केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए इस वाहन में 2500 पैकेट खाद्य सामग्री और 2500 पानी की बोतलें भेजी गई हैं। इस मौके पर एसोसिएशन के संरक्षक महेश शर्मा, उपाध्यक्ष केके अग्रवाल, सुनील उनियाल, जितेंद्र कुमार, इरशाद खान, दीपक गर्ग, राजेश भाटिया, दीपक सिंघल आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर श्री सत्य साईं सेवा संगठन की ओर से भी केरल के 14 जिलों में राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। संगठन के स्वयंसेवक शिविरों में खाना, कपड़ा, दवाई वितरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

संगठन के केरल प्रदेश अध्यक्ष प्रो.इ. मुकुंदन ने बताया कि संस्था की ओर से 57 लाख रुपये के बजट से पीड़ितों को राहत सामग्री मुहैया कराई जा रही है। इसके तहत चार हजार किट वितरित किए जा चुके हैं। एक लाख से अधिक खाद्य पैकेट वितरित किए गए हैं। 1810 राहत शिविरों के माध्यम से 43 हजार 800 बाढ़ पीड़ितों को ठिकाना उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन दल की ओर से कई दुर्गम इलाकों में अलग से राहत कार्य संचालित किए जा रहे हैं। राहत कार्य के लिए संगठन की 36 सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed