फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चेटवुड भवन का पेपर कोलॉज रहा आकर्षण का केंद्र

चेटवुड भवन का पेपर कोलॉज रहा आकर्षण का केंद्र

Sat, 02 Jun 2018 02:19 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
चेटवुड भवन का पेपर कोलॉज रहा आकर्षण का केंद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शुक्रवार को आयोजित 111वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान चेटवुड भवन का पेपर कोलॉज आकर्षण का केंद्र रहा। कोलॉज को सेवानिवृत्त कर्नल विरेंद्र रावत ने 72 घंटे में पेपर के टुकड़ों से तैयार किया था। अकादमी कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने पेपर कोलॉज की काफी सराहना की।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी, अभिनेता राज कपूर, रविंद्रनाथ टैगोर समेत आधा दर्जन से अधिक मशहूर लोगों का पेपर कोलॉज बना चुके सेवानिवृत्त कर्नल विरेंद्र रावत शुक्रवार को आईएमए पहुंचे। यहां उन्होंने अकादमी कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा को चेटवुड भवन का पेपर कोलॉज सौंपा। उन्होंने बताया कि इसे बनाने में 72 घंटे का वक्त लगा। अकादमी कमांडेंट ले. जनरल झा ने बताया कि वह और कर्नल रावत आईएमए से एकसाथ पासआउट हुए थे। उन्होंने चेटवुड भवन के पेपर कोलॉज के लिए कर्नल रावत का आभार जताया। वहीं, कैडेट्स ने भी पेपर कोलॉज को काफी पसंद किया।
विज्ञापन

......................................
बोले, कैटेड्स
..................
मेहनत का फल मिला
गोल्ड मेडल पाने वाले हिमाचल के मंडी स्थित कोटली गांव के प्राक्रम सिंह ने कहा कि मेहनत का फल मिला। उन्होंने बताया कि उनके पिता नायक (सेवानिवृत्त) नूताराम से प्रेरित होकर उन्होंने सेना में आने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
बचपन का सपना होगा पूरा
सिल्वर मेडल हासिल करने वाले पुणे महाराष्ट्र के गोले किरण ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना सेना में जाने का था। इसी को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई है। एक साल के प्रशिक्षण के बाद सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा होगा।
.................
मेहनत से करेंगे ट्रेनिंग
ह्यूमिनिटीज स्ट्रीम सिल्वर और ब्रांज मेडल प्राप्त करने वाले जम्मू निवासी मनीपाल सिंह ने बताया कि काफी अच्छा महसूस हो रहा है। देश की सेवा का बचपन में देखा गया सपना पूरा हो गया है। अब मेहनत से ट्रेनिंग करनी है।
...............
देश की सेवा करना लक्ष्य
सर्विस सब्जेक्ट्स में सिल्वर जीतने वाले नेपाल निवासी सीबी थापा ने बताया कि कि वह भले ही नेपाल में पैदा हुए हो, लेकिन उन्होंने देहरादून में पढ़ाई की, अब ट्रेनिंग के बाद भारत की सेवा करना उनका लक्ष्य है।

..................
परिजनों का सपना होगा पूरा
साइंस स्ट्रीम में सिल्वर हासिल करने वाले सीतामणि बिहार निवासी कैडेट मनोरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके माता-पिता का सपना था कि मैं सेना में अधिकारी बनूं। एक साल की ट्रेनिंग के बाद यह सपना पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed