फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोकेश गंभीर को यंग साइंटिस्ट अवार्ड

लोकेश गंभीर को यंग साइंटिस्ट अवार्ड

Sun, 11 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
लोकेश गंभीर को यंग साइंटिस्ट अवार्ड
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तरांचल पीजी कॉलेज ऑफ बायोमेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार का शनिवार को समापन हो गया। ‘प्राकृतिक और प्रयुक्त विज्ञान में परिप्रेक्ष्य’ विषय पर आयोजित सेमिनार के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने चिकित्सा विज्ञान में जैव विविधता की महत्ता के बारे में जानकारी दी। वहीं, लोकेश गंभीर को यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया, उन्हें 21 हजार की धनराशि और ट्रॉफी दी गई।

थापर यूनिवर्सिटी पटियाला से आए डॉ. संजय सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को चिकित्सा विज्ञान में जैव विविधता का योगदान के बारे में बताया। एचएनबी गढ़वाल विवि से आए प्रो. एआर नौटियाल ने जैव उत्पादकता पर प्रकाश डाला। सेमिनार के दौरान यंग साइंटिस्ट का अवार्ड लोकेश गंभीर को दिया गया। उन्हें मुख्य अतिथि उत्तराखंड काउंसिल फॉर बायोटेकभनोलॉजी के निदेशक डॉ. एमके नौटियाल ने नगद धनराशि और ट्राफी प्रदान की। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। कॉलेज के प्रबंध निदेशक इ. जीडीएस वार्ने ने सभी का आभार जताया। इस दौरान कॉलेज की अध्यक्ष पुष्पा वार्ने, प्रधानाचार्य डा. रश्मि डींगरा, उपनिदेशक इ. डीके गुप्ता, डीन डा. पल्लवी चौहान, डा. नेहा सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

...................
ये रहे विजेता
यंग साइटिस्ट अवार्ड - लोकेश गंभीर
सर्वश्रेष्ठ ओरल प्रस्तुति - नेहा पांडेय
प्रथम रनर अप - बीनू
द्वितीय रनर अप -आकाश वालिया
तृतीय रनर अप -रेनू शर्मा
सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति - सना फातिमा
प्रथम रनर अप - सुनील चौधरी
द्वितीय रनर अप - किब्रिया
तृतीय रनर अप - दीपा जोशी
सांत्वना पुरस्कार (पोस्टर)
प्रथम पुरस्कार - दिव्या
द्वितीय पुरस्कार - केल्वी
तृतीय पुरस्कार - अभिजीत प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed