फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पाक से लंदन तक छाईं दून के कुनाल की किताबें

पाक से लंदन तक छाईं दून के कुनाल की किताबें

Wed, 31 Jan 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पाक से लंदन तक छाईं दून के कुनाल की किताबें
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

कहते हैं कि अगर जुनून हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। यह पंक्ति दून के कैप्टन कुनाल नारायण उनियाल पर एकदम सटीक बैठती है। कुनाल थे तो मर्चेंट नेवी में, लेकिन उनके अंदर कविता और कहानी लिखने का ऐसा जुनून जागा कि आज उनकी लेखनी की तारीफ दुनियाभर में हो रही है। किताब ‘स्पेरो इन द मिरर’ के लिए इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ तक से उन्हें प्रोत्साहन पत्र मिल चुका है। मेयर ऑफ लंदन और फर्स्ट मिनिस्टर ऑफ वेल्स ने भी पत्र भेज उनकी तारीफ की है। उनकी पहली किताब ‘कुछ ख्वाब सागर से’ का उर्दू अनुवाद पाकिस्तान की प्रतिष्ठित लेखिका एलिजेह कर रही हैं, जो फरवरी में लांच होगी।
वर्ष 2016 में मर्चेंट नेवी से वीआरएस ले चुके कुनाल उनियाल (33) का कहना है कि उनके पिता आईएन उनियाल फौज में थे। पिता को देखकर ही उन्होंने भी मर्चेंट नेवी में जाने का निर्णय लिया और डेक कैडेट से कैप्टन तक का सफर तय किया। उन्हें बचपन से ही लिखने का शौक था। वर्ष 2014 में कुनाल की पहली किताब ‘कुछ ख्वाब सागर से’ लांच हुई। इसमें अधिकतर कविताएं उत्तराखंड की सुंदरता और आध्यात्म पर थीं। किताब हिंदी और फ्रेंच में लांच हुई। इसके लिए फ्रांस में रोटरी क्लब और हाउस ऑफ लाइफ ने उन्हें पुरस्कृत किया। इसके अलावा नार्टिकल इंस्टीट्यूट लंदन ने भी कुनाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके बाद कुनाल ने ‘अन ऑन्सर्ड’ लिखी, जिसमें कविता और कहानियां दोनों थीं। इसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, गुरुग्राम में लांच किया गया। यह इटैलियन, फ्रेंच और स्पेनिश में थी। इसके लिए कुनाल को वर्ष 2015 में सी फेरर च्वॉइस अवार्ड मिला। वर्ष 2016 में तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने ‘मैं तुला हूं’ का विमोचन किया था। कुनाल बताते हैं कि वह अपनी किताबों के जरिये उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार-प्रसार करते हैं। ताकि, यहां की सुंदरता और खासियत दुनियाभर के लोग जानें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जून में लांच होगी ‘जर्नी टू द नेक्स्ट लेवल’
कुनाल ने बताया कि जून 2018 में उनकी अगली किताब ‘जर्नी टू द नेक्स्ट लेवल’ लांच होगी। यह एक आत्मा की कहानी है। मौत के बाद जो गुजरता है, इसमें उसका वर्णन किया गया है। यह किताब अंग्रेजी में होगी।

--
शॉर्ट फिल्म पर भी चल रहा काम
कुनाल के मुताबिक, वह शॉर्ट फिल्म ‘कुछ वक्त और’ पर भी काम कर रहे हैं। यह फिल्म आठ मिनट की होगी, जिसका प्रदर्शन एथेंस, वियना फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा। कुनाल अब तक पांच किताब लिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed