{"_id":"5a68efce4f1c1b86268b633d","slug":"31516826574-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ड्रेन पार्क को पीपीपी मोड में देगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ड्रेन पार्क को पीपीपी मोड में देगा निगम
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो /अमर उजाला /देहरादून।
नगर निगम गांधी पार्क में डेढ़ करोड़ की लागत से चिल्ड्रेन पार्क को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड में देगा। नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि पीपीपी मोड में दिए जाने से पार्क व्यवस्थित रहेगा। इसे लेकर जल्द टेंडर निकाले जाएंगे। फरवरी के दूसरे सप्ताह में पार्क के खुलने की संभावना है।
अमृत योजना के तहत शहर में बच्चों के लिए गांधी पार्क में चिल्ड्रेन पार्क बनाया गया है। पार्क में बच्चों के लिए झूलों के साथ ही टॉय ट्रेन की भी व्यवस्था की गई है। जो करीब 1400 फीट के ट्रैक पर दौड़ेगी। पांच डिब्बों की ट्रेन में 30 बच्चे एक बार में सफर कर सकेंगे। इसके अलावा चिल्ड्रेन पार्क में बच्चों के लिए सेल्फी जोन, जलपानगृह भी बनाया जा रहा है। वहीं, लैंडस्कैपिंग, ग्रीन माउल्ड्स आदि भी होंगे।
--
चिल्ड्रेन पार्क का कार्य पूरा हो गया है। इसे पीपीपी मोड में दिया जाना है, जिसे लेकर जल्द टेंडर कराए जाएंगे। फरवरी के दूसरे सप्ताह से पार्क शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
-विनोद चमोली, मेयर