{"_id":"594549024f1c1ba4668b4915","slug":"31497712898-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उलटी दस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उलटी दस्त
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घियाकोटी-बिंदाल कोटी गांव में उल्टी दस्त का प्रकोप-फ्लैग
हफ्तेभर में नवजात सहित चार की मौत-मेन
डॉक्टर ने गांव पहुंचकर किया इलाज शुरू
तीन बच्चे चिन्यालीसौड़ अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के सुदूर गांव घियाकोटी और बिंदालकोटी के लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। ग्रामीणों की मानें तो हफ्तेभर में दोनों गांवों में नवजात सहित चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन बच्चे चिन्यालीसौड़ अस्पताल में उपचाराधीन हैं। शनिवार को ग्रामीणों के बीमार होने की सूचना पर डॉक्टर टीम के साथ गांव पहुंचे हैं।
नगुण पट्टी के ग्राम घियाकोटी और बिंदाल कोटी के लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। इलाज के अभाव में सप्ताहभर में नवजात सहित चार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि बिंदालकोटी के तीन बच्चों को चिन्यालीसौड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधान भवानी देवी पंवार और क्षेत्र पंचायत सदस्य मयचंद ने बताया कि छह माह का अखिलेश पुत्र रायचंद दो-तीन दिन से उल्टी-दस्त से पीड़ित था, जिसने 16 जून की शाम दम तोड़ दिया। गांव के सुब्बा कुमार (60) और गुन्नी देवी (55) पत्नी रूपचंद हालांकि बीमार थे, लेकिन इन दिनों उल्टी-दस्त भी हो जाने से चार दिन पहले उनकी मौत हो गई। वहीं, रामदेई (53) पत्नी शेर सिंह की भी 12 जून को उल्टी दस्त से मौत हो गई। गांव के एलम सिंह पंवार ने बताया कि बिंदालकोटी में भी तीन बच्चों की तबीयत में सुधार नहीं होने पर उन्हें शनिवार को चिन्यालीसौड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रधान ने बताया कि आसपास अस्पताल नहीं होने से बीमार लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है। पांच किमी दूर आयुर्वेदिक अस्पताल है, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं है। कंडीसौड़ भी गांव से 18 किमी दूर है, जिससे अधिकतर मरीज गांव से 10 किमी दूर चिन्यालीसौड़ ही जाते हैं। टीम प्रभारी डॉ. श्रृजा ने बताया कि गांव पहुंचकर मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई है।
कोट
घियाकोटी में लोगों के उल्टी-दस्त से पीड़ित होने की सूचना मिली, जिसके बाद वहां डॉक्टरों की टीम भेजी गई है जो ग्रामीणों की जांच कर उन्हें दवा वितरित कर रहे हैं।-डा. वाईएस थपलियाल, सीएमओ टिहरी।