फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   300 Cr rupees released for Laxman Jhula Alternative Bridge

लक्ष्मण झूला वैकल्पिक पुल के लिए तीन करोड़ जारी, शासन ने प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति की जारी

Sat, 03 Aug 2019 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 03 Aug 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
300 Cr rupees released for Laxman Jhula Alternative Bridge
प्रतीकात्मक

ऋषिकेश के विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला के पास वैकल्पिक पुल का निर्माण कराने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रथम चरण के तहत वित्तीय प्रावधान कर दिया है। शासन ने शुक्रवार को सेतु निर्माण के लिए 3.360 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी। नया वैकल्पिक पुल 150 मीटर का होगा। लोनिवि के उपसचिव जीवन सिंह ने वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश जारी किया। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार पुराने और जर्जर हो चुके लक्ष्मण झूला पुल से आवाजाही पहले ही प्रतिबंधित कर चुकी है। आवाजाही पर रोक लगाने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द वैकल्पिक झूला पुल तैयार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


उनके निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की टीम स्थलीय निरीक्षण करने के बाद सर्वेक्षण में जुट गई। विभाग ने शासन को प्राथमिक आगणन रिपोर्ट सौंपी थी। जिस पर वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। अब वित्तीय प्रावधान करने के बाद लोक निर्माण विभाग को झूला पुल निर्माण की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करनी होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर शासन अगले चरण की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन ने प्रथम चरण की वित्तीय स्वीकृति कर दी है। अब विभाग झूला पुल निर्माण की डीपीआर तैयार करेगा और इसकी विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपेगा।
- हरिओम शर्मा, प्रमुख अभियंता, लोनिवि

डेढ़ माह में पूरा होगा लक्ष्मणझूला में नए पुल के प्रथम चरण का काम

डेढ़ माह में लक्ष्मणझूला में वैकल्पिक सेतु के प्रथम चरण का कार्य पूरा होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर डिवीजन तैयारियों में जुट गया है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को लक्ष्मणझूला में वैकल्पिक सेतु के निर्माण के प्रथम चरण के लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग टिहरी को 303.60 लाख रुपए की वित्तीय और व्यय स्वीकृति प्रदान की है। 

लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर डिवीजन के अधिशासी अभियंता मौहम्मद आरिफ खान ने बताया कि लक्ष्मणझूला में वैकल्पिक पुल के निर्माण के लिए प्रथम चरण के कार्य को शासन ने स्वीकृति दे दी है। इसमें पुल के लिए स्थल का चयन, मृदा परीक्षण, पुल की डिजायनिंग तैयार की जानी है। इसकी डीपीआर बनाकर शासन को द्वितीय चरण के कार्य की स्वीकृति के लिए भेजा जाना है। प्रथम चरण के कार्य में करीब डेढ़ माह का समय लगने की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुंभ मेला शुरू होने से पहले लक्ष्मणझूला में वैकल्पिक पुल का निर्माण किया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed