{"_id":"66f1c77043ddde331a008a63","slug":"2820-lakh-rupees-were-cheated-by-luring-people-with-the-promise-of-profit-in-share-trading-dehradun-news-c-5-1-drn1030-508928-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शेयर कारोबार में मुनाफे का लालच देकर 28.20 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शेयर कारोबार में मुनाफे का लालच देकर 28.20 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
I
IIएक नामी कंपनी के नाम से ग्रुप बनाकर व्यक्ति को बनाया शिकार
I
I
I
Iशेयर कारोबार में मुनाफे का लालच देकर एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने 28.20 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पीड़ित को फर्जी वेबसाइट पर मुनाफा दर्शाया और इसके बाद कई बार में यह रकम खातों में जमा कराई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
I
I
I
Iनालापानी निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया कि गत 27 अगस्त को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा था। इसमें शेयर ट्रेडिंग से जुड़ी एक बड़ी कंपनी का नाम था। व्यक्ति का इस कंपनी में पहले से एक डीमेट अकाउंट था तो उन्होंने आसानी से इस पर विश्वास कर लिया। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ लिया गया। यहां उन्हें कई शेयर के बारे में बताया गया। एक फर्जी वेबसाइट पर उनका खाता भी खुलवाया गया। शेयर ट्रेडिंग में उन्हें तमाम मुनाफा भी दर्शाया गया। यह देखकर उन्हें और लालच आ गया और उन्होंने ज्यादा निवेश करना शुरू कर दिया।
I
I
I
Iसाइबर ठगों ने उन्हें और अधिक मुनाफे का लालच दिया। जब उन्होंने अपना पैसा निकालना चाहा तो नहीं निकला। उनसे कहा गया कि और रुपये जमा करेंगे तो पैसा निकाल पाएंगे। पीड़ित ने अपने और अपनी पत्नी के खाते से कुल 28.20 लाख रुपये जमा कर दिए। बावजूद इसके वह अपना पैसा नहीं निकाल पाए। इतनी रकम ठगों के खाते में जमा करने के बाद उन्हें समझ आया कि उनके साथ ठगी हुई है। इस शिकायत के आधार पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I