फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   25 police personnel fell down in race, one died.

दारोगा रैंकर भर्ती दौड़ में गश खाकर गिरे 25 सिपाही, 1 की मौत

Tue, 29 Sep 2015 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 29 Sep 2015 08:12 AM IST
विज्ञापन
25 police personnel fell down in race, one died.

हरिद्वार में उत्तराखंड दारोगा रैंकर परीक्षा के लिए आयोजित दौड़ में कई पुलिस के सिपाही दौड़ लगाते समय गश खाकर गिर गए। देर रात को एक सिपाही ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश भर से पुलिस के सिपाही यहां दौड़ में शामिल होने पहुंचे थे। दारोगा रैंकर परीक्षा के लिए पांच किलोमीटर की दौड़ को तीस मिनट में पूरा करना था। पीएसी कैंपस और भेल क्षेत्र को दौड़ के लिए चुना था। दौड़ लगाते समय कुछ सिपाही तो हांफ कर किनारे हो गए तो कई गश खाकर गिर गए।
विज्ञापन


उपचार के लिए ऐसे सिपाहियों को मेट्रो और भेल अस्पताल भेजा जाता रहा। आठ चरण में सम्पन्न हुई दौड़ में करीब 25 सिपाही बेहोश होकर अस्पताल पहुंचे। सोमवार देर रात प्रकाश चंद्र भट्ट पुत्र रेवाधर भट्ट निवासी कसानी पिथौरागढ़ ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक जीआरपी रामनगर (नैनीताल) में तैनात था। इसकी पुष्टि 40वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अरुण मोहन जोशी ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई गश खाकर गिरा, किसी ने छोड़ी दौड़

25 police personnel fell down in race, one died.

पीएसी से मिली जानकारी के अनुसार 2290 पुलिस के सिपाहियों को दौड़ में शामिल होना था। 726 सिपाही आए ही नहीं। पुरुष वर्ग में 1116 और महिलाओं में 51 सिपाही सफल हुए।  

पहले से कर लिए गए थे इंतजाम
स्वास्थ्य महकमे के बिना सहयोग के ही पुलिस प्रशासन ने इंतजाम जुटाए हुए थे। मेट्रो व भेल अस्पताल से एंबुलेंस मंगवा ली गई थी और 108 भी खड़ी कर ली गई थी। दो एंबुलेंस पीएसी की भी थी।

सीएमओ के खिलाफ मुकदमे की तैयारी
सीएमओ के सहयोग न देने से खफा पीएसी के सेनानायक अरुण मोहन जोशी ने कार्रवाई का मन बनाया है। सेनानायक ने बताया कि बकायदा लिखित में सीएमओ को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बाबत पत्र लिखा गया था। सेनानायक ने कहा कि सीएमओ के खिलाफ मुकदमा कराने की कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed