{"_id":"67fec087ed615cb06e0edc9d","slug":"25-lakhs-were-cheated-by-making-a-video-dehradun-news-c-5-1-drn1013-665621-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: बुजुर्ग को वीडियो कॉल कर आपत्तिजनक स्थिति में बनाया विडियो, वायरल करने का डर दिखाकर 25 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: बुजुर्ग को वीडियो कॉल कर आपत्तिजनक स्थिति में बनाया विडियो, वायरल करने का डर दिखाकर 25 लाख ठगे
Wed, 16 Apr 2025 03:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 03:47 PM IST
सार
पीड़ित के मुताबिक उनके पास अनजान नंबर से कॉल आया था। इसमें एक महिला बात कर रही थी। इस दौरान महिला आपत्तिजनक स्थिति में थी। उसने स्क्रीन रिकॉर्ड कर विडियो बना लिया।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
देहरादून साइबर थाने में बुजुर्ग के साथ सेक्सटोर्सन के बाद 25 लाख रुपये ठगी का मामला दर्ज हुआ है। घटना 28 मार्च की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक 28 मार्च 2025 को उनके पास अनजान नंबर से सुबह करीब 11 बजे विडियो कॉल आया था। उसी दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे उसी नंबर से दोबारा कॉल किया। इसमें एक महिला बात कर रही थी। पीड़ित के मुताबिक इस दौरान महिला आपत्ति स्थिति में थी। उसने स्क्रीन रिकॉर्ड कर विडियो बना लिया। इसके बाद वह इस विडियो को उनके परिवार और इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देने लगी। उसने विडियो सार्वजनिक न करने के लिए उनसे लाखो रूपये की मांग की थी।
विज्ञापन
Uttarkashi: मर्णिकाघाट में रील बनाने के चक्कर नदी में बह गई महिला...मासूम बच्ची चिल्लाती रही मम्मी-मम्मी
विज्ञापन
उन्होंने 28 मार्च को महिला के खाते में 2,83,500 रुपये डाले थे। इसके बाद भी उन्होंने अलग-अलग खातों में पैसे डलवाए थे। वे अब तक महिला के खाते में 25.45 लाख रुपये भेज चुके हैं। 15 अप्रैल को महिला ने 10 लाख रुपये की फिर से मांग की थी। इस पर एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।