{"_id":"5e7387f28ebc3e72b753fff4","slug":"25-l-b-b102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरसः देहरादून में सेवायोजन कार्यालय 25 मार्च तक बंद, घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोरोना वायरसः देहरादून में सेवायोजन कार्यालय 25 मार्च तक बंद, घर बैठे करें रजिस्ट्रेशन
Fri, 20 Mar 2020 04:02 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव के लिए सेवायोजन कार्यालय को 25 मार्च तक बंद कर दिया गया है। अगर कोई युवा पंजीकरण कराना चाहता है तो घर बैठे अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी की ओर से इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए कार्यालय को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके कारण कार्यालय में अब रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण का काम नहीं होगा। यदि किसी को इस समयावधि में रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण करना है तो ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर सेवा का लाभ लें।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
-www.edistrict.uk.gov.in पर जाएं
-होम पेज में जाकर लॉग इन पर जाएं।
-लॉग इन पर dont have an user account के विकल्प को चुनकर अपनी लॉग-इन आईडी बनाकर अपना रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण कर सकते हैं।
-रजिस्ट्रेशन के लिए अपने प्रमाणपत्रों की पीडीएफ फाइल 300 केबी से कम साइज में स्कैन कर अपलोड करें।
ये चाहिए दस्तावेज:
-मूल निवास प्रमाणपत्र (उत्तराखंड के किसी भी जिले का)
-लोकल आईडी (जिनका मूल निवास देहरादून के अलावा अन्य जिला है उनके लिए आधार कार्ड, डीएल वोटर आईडी, राशन कार्ड)
-जाति प्रमाणपत्र (केवल अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग)
-जन्मतिथि प्रमाणपत्र (हाई स्कूल की मार्क्सशीट व प्रमाणपत्र)
-अंतिम शैक्षिक योग्यता या तकनीकी योग्यता की मार्क्सशीट
-नवीनीकरण के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कार्ड (एक्स-10) भी अपलोड करें।