फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   241 dengue patient found in dehradun.

राजधानी में डेंगू की मरीजों की संख्या बढ़कर 241

Sat, 06 Aug 2016 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Aug 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
241 dengue patient found in dehradun.
डेंगू मच्छर - फोटो : file photo

राजधानी में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को 18 नए मामले सामने आने के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 241 पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश में 254 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेशभर में 2892 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए। इसमें से 254 लोगों को डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। वहीं राजधानी में 2708 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें से 241 में डेंगू की पुष्टि हुई। नैनीताल में 182 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें से 13 में डेंगू पाया गया है।
विज्ञापन


राजधानी के पथरीबाग क्षेत्र से कुल 1048 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें से 138 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. कुसुम नरियाल ने बताया कि मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर जांच और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दून अस्पताल में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। नोडल अधिकारी डा. प्रवीण पंवार ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डेंगू आइसोलेशन वार्ड में सात बेड बढ़ाए गए हैं। अस्पताल में भर्ती सभी 10 मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed