{"_id":"68a77bf0ff55272ce80cba2c","slug":"2400-employees-of-transport-corporation-have-not-received-salary-for-one-and-a-half-month-dehradun-news-c-5-1-drn1031-769616-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: परिवहन निगम के 2400 कर्मियों को डेढ़ महीने से वेतन नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: परिवहन निगम के 2400 कर्मियों को डेढ़ महीने से वेतन नहीं मिला
विज्ञापन
Iदेहरादून मंडल के आठ डिपो के कर्मियों को वेतन न मिलने से परेशानी बढ़ी
I
Iउत्तराखंड परिवहन निगम के देहरादून मंडल के 2400 कर्मचारियों को डेढ़ महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में उनकी परेशानी बढ़ रही है। कर्मचारियों ने इसको लेकर खासी नाराजगी जाहिर की है।
I
Iबता दें कि देहरादून मंडल के अंतर्गत आने वाले आईएसबीटी शहरी डिपो, ग्रामीण डिपो, पर्वतीय डिपो, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, श्रीनगर और कोटद्वार डिपो में तैनात कर्मचारियों को जुलाई माह से वेतन नहीं मिला है। पूर्व भी उनको वेतन में दो से तीन महीने का समय लगा है। समय पर वेतन ने मिलने की समस्या लगातार आ रही है। कर्मचारियों को वेतन न मिलने से उनमें नाराजगी है। कर्मचारियों की ओर से संबंधित डिपो के एजीएम से शिकायत भी की गई है। इस पर मंडलीय महाप्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने बताया कि सभी कर्मचारियों की वेतन संबंधी जानकारी मुख्यालय को भेजी जा चुकी है। संभवत: अगले कुछ ही दिनों सभी कर्मचारियों का वेतन जारी किया जाएगा।I