फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   24 hours rain alert in seven districts of uttarakhand

उत्तराखंड: मौसम विभाग की चेतावनी, 24 घंटे सात जिलों में होगी भारी बारिश

Wed, 02 Aug 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
24 hours rain alert in seven districts of uttarakhand

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जिलों में आगामी 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही बुधवार को भी प्रदेश के अनेक हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। भारी बारिश को देखते हुए नुकसान की आशंका भी जताई गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में अनेक स्थानों पर भारी बारिश हुई। राजधानी में भी राजपुर रोड से ऊपर के हिस्से में कुछ देर भारी बारिश हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अभी आगामी 24 घंटे और देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में अनेक स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे। राजधानी में भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश को देखते हुए संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है। बारिश की वजह से पहाड़ में भूस्खलन का भी खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed