फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   230 meters of petrol, there was not a drop in the tank

मीटर में 230 का पेट्रोल, टंकी में एक बूंद भी नहीं

Sat, 10 Aug 2019 02:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
230 meters of petrol, there was not a drop in the tank
पटेलनगर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत पर नोजल की जांच करते विभागीय टीम के अधिकारी
देहरादून। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर घटतौली का धंधा चल रहा है। ताजा मामला शुक्रवार को तब सामने आया जब एक युवती सहारनपुर रोड स्थित एक पंप पर स्कूटी में पेट्रोल भरवाने पहुंची। 230 रुपये देकर एक बूंद भी टंकी में नहीं आई। विरोध पर कर्मचारी ने माफी मांगते हुए दोबारा पेट्रोल भरा। शिकायत पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों के निर्देश पर सेल्समैन को हटा दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहारनपुर रोड स्थित कोहली फिलिंग स्टेशन में पेट्रोल में घटतौली करने पर युवती ने हंगामा कर दिया। पीड़ित युवती ने बताया कि कर्मचारी ने उन्हें 230 रुपये में तीन लीटर पेट्रोल डालने की बात कही थी। उसके बाद युवती ने मशीन में देखते हुए स्कूटी में तीन लीटर पेट्रोल डलवाया। जब युवती स्कूटी लेकर आगे बढ़ी तो पता चला कि पेट्रोल मीटर की सुई उठी ही नहीं। इस पर युवती दोबारा पंप पर पहुंची और विरोध कर दिया। कर्मचारी ने माफी मांगते हुए 50 रुपये का तेल और डाल दिया। कर्मचारी ने कहा कि आगे से इस तरह की गलती नहीं होगी। इस पर युवती ने पंप संचालक, आपूर्ति कार्यालय और बाट माप विभाग से शिकायत की। उसके बाद जिला आपूर्ति और बाट माप विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने यंत्रों की जांच की। लेकिन कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। पंप संचालक सुरेंद्र ने बताया कि शिकायत पर दो कर्मचारियों को नौकरी से पहले निकाला जा चुका है। लेकिन कर्मचारी सुधर नहीं रहे हैं। इसके लिए जनता को जागरूक होने की जरूरत है। अधिकारी ने सेल्समैन को नौकरी से हटाने के निर्देश दिए। टीम में संयुक्त नियंत्रक कृष्ण कुमार शर्मा, आपूर्ति निरीक्षण सुनील देवली, वरिष्ठ निरीक्षक अमित कुमार, आपूर्ति निरीक्षण अजय रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed